November 5, 2026

उत्तराखंड में जल्द होगें नगर निकाय चुनाव

0
IMG-20231030-WA0010

 

देहरादून:उत्तराखंड में जल्द ही नगर निकाय के चुनाव शुरू हो सकते हैं… देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा का कहना है कि सरकार चुनाव के लिए प्रतिबध है।और जल्द ही नगर निकाय के चुनाव संपन्न होंगे मेयर ने बताया कि देहरादून नगर निगम का ओबीसी सर्वे पूरा हो चुका है। नई वोटर लिस्ट पर कार्य चल रहा है और जल्द ही यह कार्य पर पूरा हो जाएगा।
आपको बता दे कि राज्य में निकायों का कार्यकाल दो दिसंबर को समाप्त हो रहा है। नियम के तहत निकायों के कार्यकाल समाप्त होने से छह महीने पहले निकाय चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया जाता है, ताकि नए बोर्ड का गठन तय समय के भीतर हो सके। लेकिन राज्य में अक्टूबर का महीना खत्म होने को है लेकिन अब तक सरकार ने निकाय चुनाव का नोटिफिकेशन जारी नही किया ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार लोकसभा चुनाव से पहले निकाय चुनाव कराने के मुड में नहीं है। हालांकि देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा का कहना है कि जल्द ही राज्य में निकाय चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल