November 5, 2026

BJP:विधानसभा चुनाव में हारी हुईं 23 सीटों पर जीत के लिए सांसदों की जिम्मेदारी तय

0
IMG-20230830-WA0006

बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में हारी हुईं 23 सीटों पर जीत के लिए सांसदों की जिम्मेदारी तय कर दी है। इसके तहत 6 से 17 नवंबर तक सांसद विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास करेंगे। पार्टी ने हारी सीटों को 60 प्रतिशत अधिक मतों से जीतने का लक्ष्य रखा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को हरिद्वार ग्रामीण, खानपुर और ज्वालापुर विधानसभा, पौड़ी के सांसद तीरथ सिंह रावत को द्वाराहाट, बदरीनाथ, अल्मोड़ा, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को भगवानपुर, मंगलौर, पिरान कलियर, नैनीताल, सांसद अजय भट्ट को खटीमा, नानकमत्ता, किच्छा और हल्द्वानी,वही अल्मोड़ा से सांसद अजय टम्टा को धारचूला, पिथौरागढ़ और लोहाघाट, राज्यसभा सांसद डॉ.कल्पना सैनी को झबरेड़ा, लक्सर और जसपुर, टिहरी से सांसद माला राज लक्ष्मी शाह को प्रताप नगर, यमुनोत्री और चकराता सीट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल