November 6, 2026

पोखरी:कुलेन्डू में नव निर्मित दक्षिण काली मंदिर में नवरात्रि का शुभारंभ।

0
IMG-20231015-WA0020

 

चमोली जिले के विकासखंड पोखरी के कुलेन्डू में नव निर्मित दक्षिण काली मन्दिर में समस्त ग्रामीणों के सहयोग से नौ दिवसीय नवरात्रि शुरू हो गए हैं।
प्रथम नवरात्र पर दक्षिण काली की मूर्ति को वैदिक मंत्रोच्चार प्राण प्रतिष्ठा के साथ मंदिर में स्थापित की गई।
वहीं ग्रामीण सतेन्द्र सिंह, देवेन्द्र सिंह,भरत सिंह, अब्बलसिंह, सुरेन्द्र सिंह, सत्येन्द्र सिंह ने बताया गांव की सुख समृद्धि के लिए समस्त ग्रामीणों के सहयोग से दक्षिण काली का नव निर्मित मन्दिर बना गया जिसमें नवरात्रि पर नौ दिवसीय पूजा पाठ के साथ दक्षिण काली की उपासना की जाएगी। अधिक से अधिक लोगों मन्दिर में पहुंचकर मां दक्षिण काली से आशीर्वाद लें। आपको बता दे जो भी भक्त मां दक्षिण काली से मनौती मांगता है। उसके सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
इस अवसर पर पंडित शिव प्रसाद किमोठी, नरेन्द्र सिंह, रामचन्द्र सिंह, सुनील सिंह, बसन्त सिंह,अमर सिंह, उमराव सिंह राजेंद्र सिंह कैलाश सिंह प्रदीप सिंह भरतसिंह सहित तमाम ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल