October 17, 2026

डोईवाला में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन इकाई का हुआ गठन, जावेद हुसैन को बनाया गया अध्यक्ष

डोईवाला में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन इकाई का गठन सर्वसम्मति से किया गया है। जिसमें जावेद हुसैन को अध्यक्ष बनाया गया जबकि संजय राठौर को महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई।

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री की अध्यक्षता में चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि सभी पत्रकारों को साथ लेकर पत्रकार की समस्याओं को उचित मंच पर उठाने के साथ इनके निराकरण का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री और नव नियुक्त अध्यक्ष जावेद हुसैन ने कहा की पत्रकारों के विश्वास पर खरा उतरने के साथ ही डोईवाला में संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास भी करेंगे !

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!