October 31, 2026

देहरादून के ISBT को अन्य स्थान पर शिफ्ट करने की क़वायद शुरू

0

 

देहरादून:जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में ISBT के पास हर समय लगने वाले ट्रैफिक जाम और मानसून में जल भराव से आम नागरिकों को होने वाली परेशानी को देखते हुए भाजपा नेता महेश पाण्डे ने जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष ISBT को क्लेमेनटाउन-माजरा से हटाकर नई जगह शिफ्ट करने की मांग की।जिसको लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक और विधायक विनोद चमोली ने भी जिलाधिकारी और एम डी डी ए को निर्देशित किया कि गंभीरता से प्रस्ताव तैयार करें।
गौरतलब है कि आई एसबीटी हरिद्वार बाईपास दिल्ली रूड़की सहारनपुर व शिमला बाईपास समेत मुख्य बाजार जाने का सड़क मार्ग है।फ्लाईओवर होने के बावजूद यहां आये दिन जाम के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल