October 31, 2026

नागनाथ वन रेंज में फिर मिला एक और गुलदार का शव, वन विभाग में मचा हड़कंप,जांच मंे जुटी टीम

0
WhatsApp Image 2023-10-02 at 11.52.05 AM

फिर मिला एक और गुलदार का शव वन विभाग में मचा हड़कंप,जांच मंे जुटी टीम

चमोली जिले के पोखरी ब्लाक मयाणी गांव के समीप एक और गुलदार का शव मिलने से नागनाथ वन रेंज में हड़कंप मच गया है। वन विभाग को जानकारी मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार का शव कब्जे में लिया।
वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी ने गुलदार का शव को कब्जे में लिया गया है उन्होंने कहा कि गुलदार के मरने के कारणों का पता लगाया जा रहा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। आपको बता दें कि गुलदार के मौत की यह दूसरी घटना है रविवार को भी पोखरी-रुद्रप्रयाग मोटर मार्ग के पपोख समीप संदिग्ध अवस्था मे गुलदार शव मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल