November 4, 2026

दून पुलिस का नशे के विरूध अभियान जारी,रायपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार

0
IMG-20231001-WA0022

देहरादून की रायपुर पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है इनके पास से 1728 नशीले कैप्सूल मिले है । साथ ही, दोनों पर एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा भी दर्ज किया गया। आपको बता दे की दून पुलिस की ओर से तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी मे पुलिस को नशीले कैप्सूलों की तस्करी की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने चेकिंग करते हुए आरोपी दलीप कुमार पुत्र छोटेलाल सिंह निवासी आंबेडकर कॉलोनी डीएल रोड को नालापानी चौक से 840 नशीले कैप्सूल संग पकड़ा। गौतम पुत्र मसीह चरण निवासी ऋषिनगर रायपुर को 888 नशीले कैप्सूल के साथ ऋषिनगर पुल से गिरफ्तार किया गया। दोनों का स्कूटर भी सीज किया गया। आरोपी आपस में दोस्त हैं। गौतम सहारनपुर से नशीले कैप्सूल सस्ते दाम पर खरीदकर दिलीप के साथ नशे के आदी व्यक्तियों को बेचता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल