October 31, 2026

सीमांत ब्लॉक जोशीमठ के दूरस्थ गावों मे पंहुची हंस फाउंडेशन की स्वास्थ्य सेवायें,क्षेत्रवासियों ने जताया करुणामयी माताश्री मंगला व भोले जी महाराज का आभार।

0
IMG-20230929-WA0090

 

जोशीमठ: करुणामयी माताश्री मंगला जी व भोले जी महाराज के सौजन्य से हंस फाउंडेशन द्वारा जनपद चमोली के सीमांत ब्लॉक जोशीमठ के सलुड डूंगरा व बड़ागांव ग्राम पंचायत के बीस लोगो को निःशुल्क नेत्र आपरेशन के लिए हंस फाउंडेशन अस्पताल सतपुली पौड़ी ले जाया गया। उक्त बीस लोगो कीआंखो की जांच के बाद निःशुल्क आपरेशन करके 1अक्टूबर 2023 को वापस घर भेजा जाएगा। तदोपरांत दस दिन बाद फिर हंस फाउंडेशन के नेत्र चिकित्सकों द्वारा घर पर पहुंच कर दोबारा चैक किया जायेगा और दवाई दी जाएगी।

आपको बता दे कि, इससे पहले भी 7,8 व 9 सितम्बर को माताश्री मंगला जी व भोले जी महाराज के सौजन्य से सीमांत ब्लॉक जोशीमठ के सबसे दूरस्थ क्षेत्र व सीमावर्ती क्षेत्र के सबसे पहला गांव नीती गांव, गमशाली,मलारी व सुराईथोटा में भी फाउंडेशन द्वारा निशुल्क शिविर का आयोजन करके क्षेत्र के 12 लोगो का निःशुल्क आंखो का आपरेशन किया गया था।उसके बाद 24 व 25 सितम्बर को सलूड डूँगरा व बड़ागांव में निःशुल्क शिविर लगवा के जो भी लोग नेत्र आपरेशन के उचित थे उनको हंस फाउंडेशन अस्पताल सतपुली के लिए ले जाया गया।
करुणामयी माता मंगला जी व भोले जी महाराज की कृपा से जोशीमठ ब्लॉक के सबसे दूरस्थ गांव नीती गांव तक ऐसे निःशुल्क शिविर लगवा कर जनता की सेवा करना बहुत ही प्रशंसीय व सराहनीय हैं।

यदि भविष्य मे किसी क्षेत्र या ग्राम पंचायत में इस तरह की सेवा की जरूरत हो तो अवश्य 8535084510 व 8077103415 पर सूचना दे कर सेवा का मौका दे सकते है।

पुष्कर सिंह राणा
हिमवांत प्रदेश न्यूज
नीती माणा घाटी जोशीमठ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल