November 22, 2026

राजकीय उत्कृष्ट इंटर कॉलेज नागनाथ में पार्वती देवी गंगाराम भट्ट ट्रस्ट ने 107 निराश्रित मेधावी छात्र छात्राओं को छात्रवृति बांटी।

0
photogrid.collagemaker.photocollage.squarefit_2023923152812874

 

चमोली जिले के राजकीय उत्कृष्ट इंटर कॉलेज नागनाथ में पार्वती देवी-गंगाराम भट्ट, ट्रस्ट ने 31 विद्यालयों के गरीब और निराश्रित 107मेधावी छात्र छात्राओं को छात्रवृति बांटी गई। जिसमें मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट और पूर्व शिक्षा निदेशक पुष्पा मानष एवं प्रधानाचार्य ज्ञानी लाल सैलानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी हिम्मत नही हारने चाहिए तथा कठोर परिश्रम कर अपनी पढ़ाई जारी रखनी चाहिए।
ट्रस्ट के संस्थापक एडवोकेट कालिका प्रसाद काला एवं पूर्व शिक्षा निदेशक पुष्पा मानष ने कहा कि पार्वती देवी गंगा राम भट्ट ट्रस्ट ने यह कार्यक्रम 2015 से शुरू किया है। इस वर्ष 107निराश्रित मेधावी और गरीब छात्र छात्राओं को छात्रवृति दी गई। अब तक 607 मेधावी निराश्रित गरीब छात्र छात्राओं छात्रवृति दे चुके हैं। हमारा उद्देश्य मातृ पितृ विहिन छात्र छात्राओं की मदद करना और उनकी शिक्षा को आगे बढ़ाने में सहयोग करना है।
इस अवसर पर राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट
प्रधानाचार्य जीएल शैलानी , पूर्व शिक्षा निदेशक पुष्पा मानष,समीर मिश्रा, नरेंद्र सिंह, रमेश चौधरी, एसआई प्रेम प्रकाश ब्रह्मानंद किमोठी सहित 31 स्कूलों के अध्यापक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता महेश किमोठी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल