August 26, 2026

हाईकोर्ट के आदेश पर व्यापारियों स्यंम हटाई अतिक्रमण क्षेत्र की ठेलियों।

 

चमोली के पोखरी विनायक धार में अतिक्रमण पर हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए 15 व्यापारियों ने 15 सब्जियों की ठेलियाँ स्वयं हटा दी है।
व्यापार संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र राणा ने कहा 15 सब्जी व्यापारियों ने स्वयं अपनी ठेलियाँ हटाई है लोक निर्माण विभाग के द्वारा लोग के अतिक्रमण को चिन्हित किया गए हैं।उनको भी हटाया जाएगा या केवल 15 सब्जी व्यापारियों को की रोजी रोटी छिने तक सीमित रहें जाएगा?
कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष संतोष चौधरी ने कहा हाईकोर्ट के आदेश पर 15 व्यापारियों ने सब्जी की ठेलियाँ हटाई है लेकिन सरकार ने व्यापारियों का पक्ष हाईकोर्ट में सही से नहीं रखा है जिसके कारण आज व्यापारी बेरोजगार हो गये है।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार ने कहा 398 अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिया गया है। धीरे-धीरे सभी स्थानों पर अतिक्रमण को हटाया जाएगा।

Spread the love
error: Content is protected !!