October 31, 2026

भय के माहौल में जी रही है समाजसेवी देवकी भण्डारी,नव निर्मित भवन में आई चारो ओर दरारें,शासन प्रशासन उदासीन

0
WhatsApp Image 2023-07-31 at 10.39.13 AM

 

रूद्रप्रयाग/बिजराकोटःकोरोना काल में पीएम केयर फंड में अपने कोष से 10 लाख रूपये की मदद भेजने वाली समाजसेवी देवकी भण्डारी का रूद्रप्रयाग जनपद के पैत्रिक गांव विजराकोट स्थित नव निर्मित भवन आपदा की जद में आ गया है। बीते कई दिनों से हो रही भारी बारिस के कारण देवकी भण्डारी (65) के नये घर में व चारों पुस्तो में दरार आ चुकी है,छतिग्रस्त हो चुका है जिससे देवकी भण्डारी दहसत के साये में जी रहीं है।
नया मकान आपदा ग्रस्त होने के बाद देवकी भण्डारी ने पीएम सचिव मंगेश धिल्ड़ियाल,विधायक भरत चौधरी, जिला पंचायत सदस्य सविता भण्डारी,आपदा प्रबंधन,राजस्व विभाग से मदद की गुहार लगाई है लेकिन अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। वहीं समाजसेवी देवकी भण्डारी ने मकान के निमार्ण में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर मकान के निमार्ण व पुस्ता की गुणबक्ता सही होती तो यह पहली ही बरसात में खतरे की जद में नहंीं आता। उन्होंने कहा कि हर बार उनके साथ अपनों ने ही घोखा किया है पहले वह सौतेले बेटों से पीड़ित रही जिनके कारण उन्हें गौचर का मकान बेचना पड़ा और फिर अपने मायके बिजराकोट में भवन बनाना पडा यहां भी अपनों ने ही उन्हें धोखा दिया है।
हॉलाकि उप जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग ने देवकी देवी को आस्वासन दिया है कि उन्हें तहसील दार के जरिये सरकारी भवन में आश्रय दिया जायेगा। लेकिन यह प्रक्रिया कब तक होगी यह कहना अभी से मुस्किल है।
संकट काल में एक सच्चे देश राष्ट्र भक्त का फर्ज निभाने वाली देवकी भण्डारी पुत्री स्वतंत्रता सैनानी स्व. अवतार सिंह नेगी आज खुद आपदाग्रस्त होने के बाद शासन प्रसाशन व जनप्रतिनिधि उनकी समस्या को नहीं सुन रहे है। देवकी देवी गांव से दूर सुनसान स्थान पर रहती है जहां वह बारिस आने पर भयभीत हो जाती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल