July 28, 2026

उत्तराखंड के इन पांच जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट

 

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पांच जिलों के लिए बुधवार और गुरुवार के लिए दो दिन भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक 26 और 27 जुलाई को पांच जिलों मे तेज बारिश हो सकती है. जिसके तहत नैनीताल, चंपावत, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में बहुत तेज बारिश होने की संभावना है। वही मौसम विभाग ने बाकी अन्य जनपदों में भी भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अगले चार दिन तक बारिश जारी रहने की संभावना है। इस दौरान पहाड़ी इलाकों में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। वही भूस्खलन के चलते कहीं-कहीं सड़कें बंद होने की भी स्थिति बन सकती है। नदी-नालों के आसपास रहने वाले भी सतर्क रहें।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!