July 22, 2026

नौली गांव में भूमि पूजन के साथ वृक्षारोपण का शुभारम्भ

नौली में  भूमि पूजन के साथ ग्रामीणों ने शुरू किया वृक्षारोपण।

चमोली जिले के विकासखंड पोखरी के नौली में  ग्राम पंचायत नौली, नैल, गुडम के ग्रामीणों ने भूमि पूजन के साथ 200से अधिक बांझ, बुरांश, सहित विभिन्न प्रकार के प्रजातियों के छायादार और फलदार पौधों को रोपण किया।
डिप्टी रेंजर केशव लाल और बीट अधिकारी दीपक नेगी ने ग्रामीणों से कहा जिन पौधे का रोपण किया जा रहा है उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी हम सब की है अधिक से अधिक पौध रोपण करें धरती को हराभरा करने में सहयोग करें।
ग्राम प्रधान सतेन्द्र सिंह नेगी ने कहा भूमि पूजन के साथ जो पौध रोपण शुरू हुआ है आज से हम सबका कर्तव्य है इन पौधो की सुरक्षा करनी है
इस अवसर पर सरपंच नैल सुरेन्द्र गुसाईं, सरपंच नौली ताजबर नेगी,दीपक नेगी, लक्ष्मण सिंह, बचनसिंह, मुकेश सिंह भीमराज सिंह सहित तमाम ग्रामीण मौजूद थे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!