October 31, 2026

पूर्व सैनिकों की भूख हड़ताल के दौरान एक सैनिक का अचानक निधन,मचा कोहराम

0

पूर्व सैनिकों की भूख हड़ताल के दौरान पूर्व सैनिक का अचानक निधन,मचा कोहराम

 

चमोलीःओआरओपी 2 की विसंगतियों को लेकर भूख हड़ताल के दौरान जिला मुख्यालय चमोली शहीद पूर्व सैनिक सुबेदार शिब सिंह की अचानाक ह्दय गति रूकने से मृत्यु हो गई जिससे घटना स्थल पर कोहराम मच गया। वही देहरादून कचहरी रोड स्थित डीएम कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे पूर्व सैनिक संघर्ष समिति देवभूमि उत्तराखण्ड के पूर्व सैनिकों ने भी अपनी भूख हड़ताल समाप्ति पर शहीद की पुण्य आत्मा के लिए दो मिनट का मौन धारण किया।
गौरतलब है कि, पूर्व सैनिक संघर्ष समिति देवभूमि उत्तराखण्ड के पूर्व सैनिकों ने ओआर ओपी 2 की विसंगतियों को लेकर जिला मुख्यालय चमोली के बाहर एक दिवसीय भूख हड़ताल रखी थी। इस दौरान सुवेदार शिव सिंह की अचानक तबीयत खराब होने हदय गति रूकने से निधन हो गया। जिससे पूर्व सैनिक संर्धष समिति देवभूमि उत्तराखंड के सभी सैनिकों में भारी शोक व्याप्त हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल