October 30, 2026

सतीश गैरोला ने सेवानिवृति पर स्व. पिता स्वतंत्रता संग्राम सैनानी बच्चनराम गैरोला को किया श्रद्धा सुमन अर्पित

0
sd

जनपद रुद्रप्रयाग के विकास खण्ड अगस्त्यमुनि में ग्राम कण्डारा आत्माराम गैरोला के घर जन्में शहीद आन्दोलन कारी बच्चनराम गैरोला बचपन से ही देश भक्ति के प्रति समर्पित रहे अपनी मैट्रिक पढाई के बाद अंग्रेजी हुकूमत के विरोध में बच्चनराम गैरोला महात्मा गाँधी के संपर्क में आकर महात्मा गाँधी के नेतृत्व में सन् 1942 में अग्रेजो भारत छोडो आन्दोलन में शरीक होकर सन् 1947 तक कई बार जेल गये अंग्रेजों द्वारा नजरबंद कर प्रताडित किया गया जिससे उन्हें शारीरिक विकलांगता का कष्ट भी झेलना पडा।
स्व स्वतंत्रता संग्राम सैनानी बच्चनराम गैरोला के पुत्र सतीश गैरोला ने अपनी शिक्षा विभाग की राजकीय सेवा निवृत्त के मौके पे आज अपने स्व पिताजी के मन्दाकिनी विकास खण्ड मुख्यालय स्थापित स्मारक पर पूजा कर सपरिवार माल्यार्पण कर उनको पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि समर्पित की
इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी मन्दाकिनी प्रवीण भट्ट ने गैरोला परिजनों संग शहीद आन्दोलन कारी बच्चनराम गैरोला के स्मारक पर श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि मन्दाकिनी विकास खण्ड के अन्तर्गत ऐसे महापुरूषों का जन्म लेना हम सबको गौरन्वावित करता है और हम सभी को ऐसे दिव्य स्व आत्माओं को समय-समय पर याद कर समाज को राष्ट्र प्रेम के प्रति जागरूक करना चाहिए।
आजादी के बाद बच्चनराम गैरोला के अथक प्रयासों से शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता लायो गई जिसके फलस्वरूप आज गणेशनगर इण्टर कालेज स्थापित हुवा तो संचार के क्षेत्र में चन्दरापुरी में पोस्ट आफिस तथा कण्डारा में पोस्ट आँफिस खुलवाये गये शहीद आन्दोलन कारी बच्चनराम गैरोला आजादी के आन्दोलन में सक्रिय रहे वहीं पत्र कारिता के क्षेत्र में कर्मभूमि,देवभूमी,सत्यापथ,समाचारपत्र में भी अंग्रेजों के खिलाफ लिखकर देश के युवाओं को देश की आजादी के प्रति जागरूक करते थे ।
कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता कालीचरण रावत ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर कहा कि हम सभी को आज अपने ऐतिहासिक इतिहास को ऐसे महापुरूषों की जीवन गाथा से समाज के बीच मैं ले जाकर नयी पीढ़ी को भी रूबरू कराना चाहिए। विद्यालय में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को ऐसे पुण्य आत्माओं के स्मारक पे लाकर इनके द्वारा राष्ट्र के लिए दिये योगदान से परिचित कराना होगा
इस अवसर पर स्वत्रता संग्राम सैनानी के परिजन, शुशीला गैरोला,परमानन्द गैरोला,अनसुल गैरोला,विजिया सेमवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल