November 18, 2026

एनसीसी कैडेट्स व नगर पंचायत पोखरी ने स्वच्छता के लिए  आयोजित की जन जागरूकता रैली

0
WhatsApp Image 2023-06-13 at 4.17.52 PM

 

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज नागनाथ पोखरी में आयोजित यूके बटालियन एनसीसी गोपेश्वर के प्रशिक्षण के चतुर्थ दिवस कैडेट्स एव नगर पंचायत पोखरी द्वारा संयुक्त तत्वावधान मे नागनाथ से पोखरी तक जन जागरुक रैली का आयोजन कर स्वच्छता के प्रति आम लोगो को जागरूक किया गया।
इस खास प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग कर रहें 550 कैडेट्स 320 बालक व 330 बालिकाऐं सम्मलित है। शिविर मे कैम्प कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल राजेश रावत ने एनसीसी प्रशिक्षणार्थियो को डिर्ल, मैप -रिडिंग, फायरिंग, व्यापाम, आपदा प्रबंधन, सामाजिक कार्य एव पर्यावरण की जानकारियां दी गयी। उन्होंन ने कहा कि,सफलता के रास्ते पर चलने के लिए कैडेट्स को जीवन मे अनुशासित रहना चाहिए।


कैम्प कमांडेंट कै0 मदन सिंह व लेफ्टिनेंट भरत सिंह भंडारी ने संयुक्त जानकारी मे बताया कि एनसीसी कैडेट्स मे जूनियर व सीनियर डिविजन होते है, और जूनियर डिविजन मे 13से 17वर्ष के मध्य माध्यमिक विद्यालय के छात्रों को भर्ती किया जाता है,और इनका दो वर्ष का प्रशिक्षण होता है।इस डिविजन में भी थल सेना ,नौ सेना व वायु सेना है।गर्ल्स डिविजन मे सीनियर व जूनियर डिविजन होते है। इसमें स्कूल-कालेज से 15 से 26 वर्ष के छात्र-छात्राओ को प्रशिक्षण दिया जाता है। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने पोखरी गोल बाजार में एनसीसी कैडेट्स को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मीप्रसाद पंत, अधिशासी अधिकारी रोशन पुंडीर,फर्स्ट अधिकारी अनूप रावत, देवेंद्र सिंह, सीनियर जेसी सुनील चन्द्र, प्रद्युम्न सिंह दिनेश, दिपेन्द सहित नगर-पंचायत के ईओ रोशन पुंडीर व समस्त कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल