पर्यावरण दिवस पर गढ़वाल भ्रातृ मंडल संस्था ने चलाया सफाई अभियान
गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था पंजीकृत क्लेमेनटाउन देहरादून के सदस्य, महिलाएं और स्कूली छात्रों ने संयुक्त रूप से बन विभाग आशा रोड़ी के साथ जनजागरण रैली मोहब्बेवाला चौक से वेल रोड़ शहीद गुरुंग द्वार होते हुए गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था के सभागार में आयोजित पर्यावरण गोष्टी में सम्मिलित हुए। रैली के दौरान छेत्र वासियों को सफाई के बारे में जागृत किया साथ ही पोलीथीन सामग्री इस्तेमाल न करने और पर्यावरण को बनाए रखने के बाबत जागरूक किया।सफाई अभियान में नगर निगम के सफाई कर्मचारी और ग्राफिक्स ऐरा यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राएं भी सामिल थे।यह जन जागरण रैली गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था के उपाध्यक्ष सुबेदार मेजर बादर सिंह रावत और बन उपनिरीक्षक मोहम्मद हुसैन के नेतृत्व में आयोजित की गई।
रैली समापन पर गढ़ भवन सभागार में पर्यावरण गोष्टी का आयोजन संस्था के उपाध्यक्ष सुबेदार मेजर बादर सिंह रावत की अध्यक्षता में किया गया। जिसका सुन्दर संचालन दीपक सिंह नेगी ने किया। इस गोष्ठी में मुख्य अतिथि बन अधिकारी बिजेंद्र दत्त तिवारी थे और विशिष्ट अतिथि बन उपनिरीक्षक मोहम्मद हुसैन और पूर्व कवीना मंत्री बीरेंद्र सिंह बिष्ट थे।इस गोष्ठी में मुख्य वक्ता पामेल ममगाईं , पूर्व जल निगम अधिकारी ओ पी बहुगुणा , विश्व भास्कर मेंदोला थे जिसमें सभी ने बंदरों के आतंक पर नियन्त्रण करने के बाबत सरकारी व्यवस्था बनाने बाबत अनुरोध किया।जो अंधा धुंध जंगलों आदि कटान और नदी नालों पर अतिक्रमण किया जा रहा है उस पर रोकथाम बाबत वक्ताओं ने अपने चिन्ता जताई।इस अवसर मुख्य अतिथि बन अधिकारी बिजेंद्र दत्त तिवारी ने कहा कि गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था का इस प्रकार का बन विभाग के संयुक्त रूप से पर्यावरण के उपलक्ष्य में जन जागरण रैली निकालना बहुत ही सराहनीय पहल है।हम आपके आभारी हैं।
उन्होंने पर्यावरण सुरक्षित रखने बाबत अनेक जानकारियां दी। पूर्व कवीना मंत्री बीरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि जंगलों में फलदार वृक्ष लगा दिए जाने चाहिए। सरकारी विभाग और हम सब में सामंजस्य स्थापित होना चाहिए। संस्था के संरक्षक कर्नल हीरामणी बर्थवाल (विशिष्ट सेवा मेडल) ने इस सुन्दर आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद दिया और कहा कि हम सबको पर्यावरण सुरक्षित रखने बाबत सचेत होना पड़ेगा यदि पर्यावरण सुरक्षित है तो हम सभी सुरक्षित हैं। गोष्ठी का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष सुन्दर लाल जी की अनुमति से किया गया। अन्त में गोष्ठी का समापन की घोषणा संस्था के उपाध्यक्ष सुबेदार मेजर बादर सिंह रावत ने की।इस अवसर पर इस कार्य क्रम पार्षद राजेश परमार , पार्षद मोहन गुरुंग,पार्षद बीरेंद्र, दीपक नेगी, सुबेदार मेजर उमराव सिंह गुसाईं, बिलोचन बर्थवाल, अर्जुन सिंह गुसाईं , डी एस भण्डारी, अभिषेक परमार,ओ पी बहुगुणा,राजुल नौटियाल, जितेन्द्र खंतवाल, कर्नल हीरामणी बर्थवाल (विशिष्ट सेवा मेडल), कैप्टन आलम सिंह भण्डारी, , अध्यक्ष सुन्दर लाल सेमवाल , उपाध्यक्ष सुबेदार मेजर बादर सिंह रावत, उम्मेद सिंह रौथाण,दीपक सिंह नेगी आदि सभी उपस्थित थे।
