November 5, 2026

शिव शक्ति मंदिर महड़ गांव में आयोजित श्रीराम कथा में उमड़ा राम भक्तों का सैलाब

0
WhatsApp Image 2023-06-03 at 8.13.46 PM

भानु प्रकाश नेगी,

रूद्रप्रयागःशिव शक्ति मंदिर मंहड़ गांव के जीर्णोद्वार के लिए आयोजित शत् चण्डी यज्ञ व श्रीराम कथा के छटे दिन भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। प्रातःकालीन नित पूजा के बाद शिव शक्ति मंदिर से कमूना के खेत तक दिव्य कलश यात्रा में 51 से कन्याओं के साथ सैकड़ों भक्तों ने प्रतिभाग किया। प्रधान आचार्य ललिता प्रसाद पुरोहित के नेतृत्व में नाग देवता की विधिवत पूजा अर्चना के बाद दिव्य कलश यात्रा वापस शिव शक्ति मंदिर में पंहुची जहां हजारों भक्तों ने जयकारे के साथ भगवान शिव व मॉ चण्डिका के जयकारे लगाये। मंदिर की परम्परा के अनुसार भगवान भोले नाथ के पश्वा 6 इंच की मोरी से बाहर निकले और भक्तों को आर्शीवाद दिया।

श्री राम कथा के छटे दिन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक केदारनाथ व भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा आशा नौटियाल ने मॉ चण्डिका मंदिर निमार्ण के लिए हर संम्भव मदद देने की बात की। उन्होंने कहा कि,मॉ चंण्डिका मंदिर के लिए सहयोग करना मेरा सौभाग्य होगा।
वही विशिष्ठ अतिथि जिला पंचायत सदस्य सविता भण्डारी मंदिर निमार्ण में हर संभव सहयोग उनके द्वारा किया जायेगा। समाजसेवी प्रेमसिंह बिष्ट कहा कि यदि माता की कृपा रही तो एक साल के अर्न्तगत शिव शक्ति मंदिर का जीर्णोद्वार हो जायेगा जिसमें सभी भक्तों का सहयोग चाहिए।
वहीं प्रसिद्ध कथा व्यास नीलकंठ जी महाराज ने श्रीराम कथा के दौरान भरत मिलाप व सती शिरोमणि अनुसूया माता व सीता माता के प्रंसग सुनाये। संगीतमय कथा के दौरान शानदार भजनों से भक्त भाव विभोर हो गये। कथा के अंत में प्रसिद्ध जागर गायिका रामश्वरी भट्ट व गायिका आरती गुसाई के शानदार भजनों पर भक्तजन देर शांत तक जमकर नाचे।

कार्यक्रम के दौरान दिवारा यात्रा समिति के सभी पदाधिकारी गण,कार्यकर्ता ,क्षेत्र के अनेक जनप्रतिधि व कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल