November 24, 2026

हर देशवासी को प्रेरित करता है पीएम मोदी का सम्बोधन: आशा।

0
IMG-20230430-WA0012

 

भाजपा महिला मोर्चा ने सुना मन की बात का 100वा संस्करण

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पदाधिकारियों द्वारा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के मन की बात कार्यक्रम के 100वे संस्करण को कार्यकर्ताओं के साथ पूरे प्रदेश के 19 संगठनात्मक जिलों के विभिन्न बूथों पर बढ़-चढ़कर सुना गया।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष  आशा नौटियाल ने कहा कि पीएम मोदी का ये सम्बोधन कि ‘मन की बात’ एक जन आंदोलन बन गया है, चाहे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम हो, स्वच्छता आंदोलन हो, खादी प्रेम हो या फिर प्रकृति की बात या आजादी का अमृत महोत्सव हो, जो भी ‘मन की बात’ कार्यक्रम से जुड़ा, वह जन आंदोलन बन गया। हर देशवासी को प्रेरित करता है।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान राजस्थान प्रदेश के जोधपुर जिले की फलोदी विधानसभा के एक बूथ पर मन की बात कार्यक्रम को सुना। उन्होने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 100 वा संस्करण हर बार की तरह प्रेरणादायक रहा। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों का जिक्र कर ना केवल उनके प्रति सम्मान का भाव प्रदर्शित किया बल्कि युवा पीढ़ी को इन महान विभूतियों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने को प्रेरित किया। मन की बात’ कार्यक्रम को सुनते हुए ने आशा नौटियाल ने कहा कि इसका हर एपिसोड खास रहा है। हर बार नए उदाहरण की नवीनता दिखाई दी। प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात से देश में समाज के अलग-अलग लोग जितने अच्छे काम कर रहे हैं, उन कामों को सामने लाने का मौका मिलता है। मन की बात ने कई सामाजिक बदलाव किए हैं। मन की बात कार्यक्रम के पश्चात भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों की एक बैठक महिलाओं के साथ हुई जिसमें भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उनका कहना था कि केंद्र व राज्य सरकार महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है जिसका लाभ उठाकर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वे संस्करण को कार्यकर्ताओं के साथ पूरे प्रदेश के 19 संगठनात्मक जिलों के विभिन्न बूथों पर बढ़-चढ़कर सुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल