October 17, 2026

दिल्ली में हरदा और गणेश गोदियाल का उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने किया भव्य स्वागत

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय 24 अकबर रोड में पूर्व मुख्यमंत्री एआईसीसी महासचिव हरीश रावत को उत्तराखंड चुनाव समिति का अध्यक्ष और गणेश गोदियाल को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने पर दिल्ली में रह रहे उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने आशा व्यक्त की कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के बाद जो राज्य की विकास के लिए राजधानी गैरसैण ,मुजफ्फरनगर कांड के दोषियों को सजा और आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण  का जो कार्य अधूरा रह गया है उस कार्य को पूरा करने के संकल्प के साथ ही हरीश रावत को बधाई दी ।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!