October 17, 2026

विकासखंड पोखरी:नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में धूम धाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव

IMG-20230411-WA0056

चमोली जिले के विकासखंड पोखरी में नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को सरकारी स्कूलों में धूम धाम से प्रवेशोत्सव मनाया गया। जिसमें राजकीय उत्कृष्ट इंटर कालेज नागनाथ, उच्च माध्यमिक विद्यालय वल्ली खन्नी में 20 नये प्रवेश हुए , प्राथमिक विद्यालय विनगढ, इन्टर कालेज गोदली, इन्टर कालेज रडुवा, उच्च माध्यमिक विद्यालय मसोली और प्राथमिक विद्यालय मसोली, कुलेन्डु, नैल दुवियाणा, बंगथल, जौरासी सहित विभिन्न विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए प्रवेश उत्सव के तौर पर मनाया गया। इस दौरान नये प्रवेश लेने वाले छात्र छात्राओं फूल-मालाओं एवं तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।

वहीं खंड शिक्षा अधिकारी भाष्करचंद्र बेबनी ने कहा सरकारी स्कूलों में सामुदायिक भागीदारी निभाने के लिए प्रवेशोत्सव मनाया जा रहा है विकासखंड पोखरी में सभी विद्यालयों में मनाया जा रहा है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!