November 5, 2026

पोखरी विनायकधार में 16 मार्च को लगेगा हंस फाउंडेसन का निःशुल्क नेत्र शिविर

0
WhatsApp Image 2023-01-30 at 5.35.25 PM

चमोली (पोखरी)ःपरम संत भोले जी महाराज व करूणामयी माता मंगला के सौजन्य से हंस फांउडेसन जनरल अस्पताल के द्वारा निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जायेगा। यह आयोजन 16 मार्च को शुबह 10 बजे से 2 बजे तक विनायकधार पीडब्लुडी डाक बग्ला पोखरी में आयोजित किया जायेगा। जिसमें क्षेत्र के जरूरतमंदों की ऑखों की जांॅच के अलावा दवाई व चश्मे दिए निःशुल्क दिए जायेंगें। जिन लोगों की ऑखों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई जायेगी उनका अनुभवी डॉक्टरों द्वारा हंस फाउंडेसन जनरल अस्पताल सतपुली में निःशुल्क ऑपरेसन किया जायेगा। जिसमें हंस फाउंडेसन के द्वारा आने जाने की निःशुल्क व्यवस्था रहेगी।
स्वास्थ्य शिविर के कॉडिनेटर दीपक गुसाई ने बताया कि हंस फाउंडेसन के द्वारा लगातार उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में दूर दराज क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाये जा रहे है जिससे समाज के सबसे कमजोर व जरूरत मंदों को स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिल सके।
आपको बता दें कि, हंस फांउडेसन के संस्थापक पुज्य संत भोले जी महाराज व प्रख्यात आध्यत्मिक गुरू व समाजसेवी माता श्री मंगला के द्वारा उत्तराखंड समेत देश के अनेक राज्यों व विदेशों तक भी शिक्षा,स्वास्थ्य व स्वरोजगार आदि के क्षेत्र में अतियंत सराहनीय कार्य किये जा रहे है। जिससे समाज के सभी वर्गाे का कल्याण हो रहा है।
अधिक जानकारी के लिए निम्न मोवाईल नम्बर पर सम्पर्क करे
ं9761662266 बीरेन्द्र राणा ग्राम प्रधान रौता
7455042024 दीपक गुसाई क्रार्यक्रम कोडिनेटर
9634381535-भानु प्रकाश नेगी,पोखरी चमोली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल