November 20, 2026

मौल्यार ग्रुप ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत के आवास पर जमाया होली का रंग,अनेक गणमान्य लोग रहे मौजूद

0
Untitled-1 copy

देहरादूनःपूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता त्रिवेन्द्र सिंह रावत के सैनिक कॉलेनी देहरादून स्थित आवास पर होली मिलन का कार्यक्रम आयाजित किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्व मोल्यार ने परम्परागत होली के गीत गाकर समा बंधा। वही इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने सभी प्रदेश वासियों को होली की बधाई व शुभकामनाऐ दी। इस अवसर पर उन्होनें प्रदेश वासिायों से होली के अवसर पर पानी की बवार्दी रोकने का संदेश दिया। उन्होनें कहा कि जो पानी हम होली में बवार्द करेंगे वह हमारे किसाने की खेती के काम आयेगा।
कार्यक्रम के दौरान देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा, डोईवाला विधायक गैरोला जी,प्रसिद्व हास्य कलाकार व भाजपा नेता घनानंद घंघोडिया, भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने कार्यक्रम में सिरकत कर पूर्व मुख्यमंत्री को बधाई व शुभकामनायें दी। इस अवसर पर महिलाओं ने कहा कि वह त्रिवेन्द्र रावत को पुनः प्रदेश के मखिया के तौर पर देखना चाहते है। क्योकि उन्होने ने प्रदेश हित व महिलाओं के हित में कई कल्याणकारी फैसले लिए है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल