October 17, 2026

ईश्वर रौथान का कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने किया सम्मान

डोईवाला नगर पालिका के वार्ड नंबर 10 के सभासद ईश्वर र्रौथान का कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने बुके देकर किया सम्मानित। बता दें कि  भानिया वाला की सपेरा बस्ती में गुलदार के हमले में सभासद ईश्वर रौथान भी घायल हो गए थे।  घटना के दिन आक्रामक गुलदार ने ईश्वर के ऊपर अचानक हमला कर दिया था,  दांत और पंजे के निशान सभासद के शरीर पर आज भी है।

आज एक कार्यक्रम में भाग लेने लाल तप्पड़ पहुंचे उत्तराखंड सरकार के ऊर्जा , वन एवं श्रम मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने भी ईश्वर रौथान से मुलाकात कर उनकी कुशल क्षेम पूछी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने ईश्वर हौसला अफजाई करते हुए फूलों का बुके देकर सम्मानित किया।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!