October 16, 2026

ध्रुव जैसे अटल भक्त को ही भगवान के दर्शन मिलते है:नीलकंठ जी महाराज

IMG-20230209-WA0015

 

चमोली:सूगी गांव भागवत प्रेमी सुरेन्द्र सिंह नेगी द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत भागवत कथा के चौथे प्रसिद्ध कथा व्यास नीलकंठ जी महाराज ने सती माता,ध्रुव ॠषि,जड़भरत,अजामिल समेत अनेक सुन्दर कथा वाचन कर भागवत भक्तों को मंत्रमुग्ध किया।
इस दौरान कथा व्यास नीलकंठ जी महाराज ने कहा कि जिसमे हमारी आसक्ति होती है वही हमारा अगला जन्म होता है।धन मनुष्य का नींद चैन खो देता है। मनुष्य आंख व कान से बिगड़ता है इन दोनो इन्दियों को वस रखना चाहिए। तपस्वियों के चरण पकड़ने से भक्ति मार्ग की ओर चले जाता है जैसे करंट लगे ब्यक्ति को छूने करंट लग जाता है। भागवत कथा के दौरान
नीलकंठ जी महाराज द्वारा “मनुष्य जन्म अनमोल रे माटी में ना रोल रे” समेत अनेक शानदार भजनों ने भागवत प्रेमियो को भाव विभोर कर दिया।
इस दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने भागवत कथा का श्रवण किया।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!