November 5, 2026

शीतोष्ण पौधों के फर्जी तरीके से खरीद फरोक्त का मामला:उद्यान विभाग के निदेशक हरमिंदर बवेजा पर फिर लगे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप,

0
1675131291520

 

 

चमोली (गोपेश्वर) उद्यान विभाग के निदेशक हरमिंदर बवेजा पर एक बार फिर से भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे है। इस बार जनपद चमोली के कोटेश्वर गांव निवासी RTI कार्यकर्ता रबीन्द्र वर्त्वाल ने एच.एस. बवेजा को सवालों के घेरे में लिया है। रबीन्द्र वर्त्वाल द्वारा सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत सूचना मांगी गई थी कि, वर्ष 2022-23 में शीतोष्ण फल पौधों के तहत जनपद चमोली में लगाये जाने वाले पौधों हेतु आवंटन की सत्यापित छाया प्रति उपलब्ध कराने का कष्ट करें। और अपीलीय अधिकारी का नाम का खुलसा करें लेकिन जनपद चमोली के उद्यान विभाग के सीएचओ द्वारा बताया गया है कि मेरे पास कोई पौधे नही आये है जबकि जनपद चमोली के लिए ढेड करोड़ की लगात से 22 हजार सेब की पौध खरीदी गई हैं।
रबीन्द्र वर्त्वाल द्वारा मौके पर पंहुचकर मंगाई गई सेब की पौधों को उद्यान विभाग के कर्मचारियों के द्वारा मिट्टी के अन्दर दबाया जाने का वीडियों भी रिकार्ड किया गया है। आरटीआई कार्यकर्ता रबीन्द्र वर्त्वाल ने कहा कि उद्यान विभाग के निदेशक हरविंदर बवेजा के द्वारा यह सीधा भ्रष्टाचार है।
इससे पूर्व सामाजिक कार्यकर्ता व ‘उद्यान लगाओं उद्यान बचाओं’ के संस्थापक दीपक करगेती के द्वारा उद्यान निदेशक हरमिंदर बवेजा द्वारा मैमर्स अनिका टेडर्स एवं पौधशाला,ओडगांव, बड़कोट उत्तरकाशी के माध्यम से चमोली गोपेश्वर में चोरी छिपे शीतोष्ण फल पौध उतारे जाने के संबध में जिलाधिकारी चमोली को शिकायती पत्र जारी किया गया है,जिसमे स्पष्ठ रूप कहा गया है कि निदेशक उद्यान हरमिंदर बवेचा ने गोपेश्वर चमोली के उद्यान अधिकारियो के साथ सांठ-गांठ  कर शीतकालीन फल पौधों के वितरण हेतु एक निजी फर्जी पंजीकृत फर्म मैमर्स अनिका टेडर्स एवं पौधशाला ओडगांव बडकोट उत्तरकाशी को समस्त पौध आवंटित कर दिये गये है। जो चोरी छिपे राजकीय उद्यान विभाग गोपेश्वर पंहुच गये। इसका फर्दाफस आरटीआई कार्यकर्ता रवीन्द्र वर्त्वाल द्वारा किया गया है।
इस पत्र का संज्ञान जिलाधिकारी चमोली द्वारा लिया गया। जिसमें उद्यान मंत्री गणेश जोशी द्वारा कहा गया कि इस मामले में कोई गडबडी नहीं हुई है।

वही सामाजिक कार्यकर्ता दीपक कारगेती ने इस मामले में कार्यवाही के बजाय लापरवाही पूर्ण बयान पर मंत्री गणेश जोशी को भी इस भ्रष्टाचार में लिप्त बताया।
आपकों बता दें कि,बीते कुछ समय पहले आरटीआई कार्यकर्ता दीपक करगेती द्वारा उद्यान विभाग के डायरेक्टर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये गये थे। जिसके लिए वह देहरादून के गाॅधी पार्क में कई दिनों तक अनशन पर बैठ गये थे। उन्होंने उद्यान निदेशक हरमिंदर बवेजा के इस आंकठ भ्रष्टाचार में लिप्त होने और विभागीय मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ सक्त कानून कार्यवाही की मांग की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल