October 31, 2026

डॉ. सुमन कुमार, महाप्रबंधक ने संभाला नाबार्ड, उत्तराखण्ड क्षेत्रीय कार्यालय का कार्यभार

0
cgm final photo

 

महाप्रबंधक डॉ. सुमन कुमार ने नाबार्ड, उत्तराखण्ड क्षेत्रीय कार्यालय के प्रभारी अधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया। बैंकिंग की विभिन्न विधाओं में महारथ रखने वाले डॉ. सुमन कुमार 1999 से नाबार्ड में अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। पिछले 23 वर्षों की सेवा अवधि में डॉ. सुमन ने नाबार्ड के विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों यथा पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, प्रधान कार्यालय, मुम्बई, हिमाचल प्रदेश, पंजाब व हरियाणा क्षेत्रीय कार्यालयों में अधिकारी के रूप में अनेक जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। डॉ. सुमन कुमार ने डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, सोलन, हिमाचल प्रदेश से कृषि वानिकी में स्नातकोत्तर एवं डॉक्टरेट की उपाधि ग्रहण की तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से विपणन प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा भी किया है। प्रसंगवश, श्री डॉ. सुमन कुमार ने 2002-2006 के बीच उत्तराखंड क्षेत्रीय कार्यालय में अधिकारी के तौर पर पहले भी कार्य किया है और राज्य की परिस्थितियों, चुनौतियों और अवसर से पूर्णतः अवगत हैं।

2001 में राज्य के गठन के समय से ही नाबार्ड, उत्तराखण्ड क्षेत्रीय कार्यालय, राज्य सरकार के साथ कृषि और ग्रामीण क्षेत्र के विकास तथा विशेष रूप से ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में सहयोग कर रहा है। डॉ. सुमन कुमार का मानना है कि राज्य की सबसे बड़ी चुनौती पर्यावरण व पालयन है। जलवायु परिवर्तन के खतरों को समय से पहचान कर मजूबत कृषि तंत्र बनाने पर जोर देना होगा। नाबार्ड राज्य सरकार के साथ मिलकर इस तरह की आधुनिक व तकनीकी कृषि के विकास के लिए कार्य करेगा। साथ ही राज्य के सहकारी बैंकों / क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के संस्थागत विकास में सहयोग, अन्य हितधारकों के साथ समन्वय कर विकासात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने पर भी फोक्स रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल