November 5, 2026

सम्भल और अमरोहा जिलों के कालेजों के प्राचार्य और प्रधानाचार्य को भेंट की हंसलोक संदेश, हरिद्वार सत्संग

0
photogrid.collagemaker.photocollage.squarefit_2022119191622637

 

परमपूज्य श्री भोले जी महाराज और माता श्री मंगला जी के आशीर्वाद से हमने एमजीएम पीजी कालेज सम्भल के प्राचार्य डा.योगेन्द्र सिंह, सम्भल जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष श्री हरद्वारी लाल गौतम, चंदावली इंटर कालेज जिला-सम्भल के प्रधानाचार्य श्री देवेन्द्र सिंह, लखौरी इंटर कालेज,जिला-सम्भल के प्रधानाचार्य श्री नरेश कुमार चाहल, राष्ट्रीय जनता इंटर कालेज सतूपुरा, जिला-सम्भल के प्रबंधक श्री प्रेमराज त्यागी, चौ.जगराम सिंह लटूरसिंह इंटर कालेज चौकुनी, जिला-सम्भल के प्रबंधक श्री वीरसिंह त्यागी तथा लिटिल एंजिल्स इंटर कालेज चुचैला कलां, तहसील-मंडी धनौरा, जिला-अमरोहा प्रबंधक  सत्यवीर सिंह त्यागी सहित कई कालेजों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों से मुलाकात कर उन्हें भारतीय संस्कृति, धर्म और सामाजिक एकता की प्रतीक हंसलोक संदेश मासिक पत्रिका प्रदान की।

मुलाकात के दौरान हमने सभी महानुभावों को परमपूज्य श्री भोले जी महाराज और माता श्री मंगला जी के मार्गदर्शन में द हंस फाउंडेशन द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में किये जा रहे सत्संग, ज्ञान प्रचार, मानव सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यों की संक्षिप्त में जानकारी दी।

इस मौके पर  हंसलोक आश्रम के मीडिया प्रभारी एवं पत्रकार भागेश कुमार त्यागी ने सभी कालेजों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों को 12 एवं 13 नवंबर को हरिद्वार में आयोजित जनकल्याण सत्संग समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।???

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल