October 18, 2026

नौनिहालों का भविष्य होगा उज्ज्वल, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने किया अटल उत्कृष्ट विद्यालय का शुभारंभ

बागेश्वर जिले के भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने अटल उत्कृष्ट विद्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर गरीब बच्चे को बेहतर शिक्षा मिले  इसी उद्देश्य से अटल उत्कृष्ट विद्यालय खोले जा रहे हैं। इससे हर अभिभावक का अपने बच्चे को अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ाने का सपना पूरा होगा और वह बच्चा निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल सकेगा। अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में छात्रों को कक्षा 6 से लेकर कक्षा 12वीं तक अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि सीबीएसई से मान्यता प्राप्त सभी अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होगी। ये सभी स्कूल स्मार्ट क्लासेस के अलावा अन्य अत्याधुनिक शिक्षा व्यवस्थाओं से लैस होंगे। बागेश्वर में कुल 5 अटल उत्कृष्ट विद्यालय सरकार द्वारा खोले जा रहे हैं। जिसमे सानिउडीयार, अमस्यारी, भटखोला, वजयुला व स्याकोट शामिल है। सभी विद्यालयों को सीबीएसई से मान्यता प्राप्त हो चुकी है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!