November 6, 2026

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय टिहरी गढ़वाल के द्वारा पोखरी महाविद्यालय में शिक्षाशास्त्र एवं संस्कृत विषय की संबद्धता में निरीक्षण

0
IMG-20221020-WA0034

 

चमोली:विकासखंड पोखरी के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पोखरी में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय बादशाही थौल टिहरी गढ़वाल के द्वारा गठित निरीक्षण समिति की संयोजक सदस्य द्वारा शिक्षा शास्त्र एवं संस्कृत विषय की संबद्धता हेतु निरीक्षण किया गया।

इस निरीक्षण मंडल में संयोजक प्रो. पुष्पा नेगी प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्तमुनि प्रो. विश्वनाथ खाली, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय जोशीमठ डॉ सुशील चंद्र बहुगुणा, विषय विशेषज्ञ शिक्षाशास्त्र राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार सदस्य डॉ सीताराम नैथानी, विषय विशेषज्ञ संस्कृत राजकीय महाविद्यालय अगस्तमुनि, सहायक अधिशासी अभियंता निर्माण विभाग पोखरी, द्वारा संयुक्त रुप से संबद्धता हेतु महाविद्यालय का निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर पंकज पंत प्राध्यापक डॉ संजीव जुयाल ,डॉ नंदकिशोर चमोला सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल