October 2, 2026

अरविंद केजरीवाल का बीजेपी पर पलटवार सत्ता में आए तो प्रदेशवासियों को मिलेगी 300 यूनिट बिजली

अरविंद केजरीवाल का बीजेपी पर पलटवार सत्ता में आए तो प्रदेशवासियों को मिलेगी 300 यूनिट बिजली

साल 2022 के विधानसभा चुनाव को नजदीक देखते हुए राजनीतिक पार्टियों ने लोकलुभावन घोषणाएं करना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट टीम में ऊर्जा मंत्री का अतिरिक्त विभाग मिलने के बाद हरक सिंह रावत ने प्रदेश के गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए 100 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा की तो वही कॉन्ग्रेस के दिग्गज नेता वह पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सत्ता में आने पर 200 यूनिट बिजली मुक्त देने की बात कही ,तो हाथ से मुद्दा फिसलता देख आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड पहुंचकर 300 यूनिट बिजली व पुराने बिजली के बिलों को माफ करने की बात आज पत्रकार पत्रकार वार्ता के दौरान की।
आपको बता दें 2022 के विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां अभी से शुरू हो गई है। एक ओर जहां सत्ताधारी पार्टी भाजपा एक के बाद एक लोकलुभावन में घोषणाएं व जनहित की बातें कर रही है। वही कांग्रेश भी अब भ्रष्टाचार, महंगाई किसान आंदोलन, आदि मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतर आई है। तो आम आदमी पार्टी पूरी तरह से चुनावी मूड में आ गई है ।जिसके लिए पार्टी ने सभी प्रकार की सरगर्मियां तेज कर दी है। लेकिन लाख टके का सवाल यह है कि बिजली मुक्त देकर राजनीतिक पार्टियां बेरोजगारी, महंगाई,स्वास्थ्य शिक्षा, पलायन आदि महत्वपूर्ण मुद्दों से भटकी हुई की हुई नजर आ रही है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!