November 7, 2026

गढ़ फिल्म थोकदार के प्रमोशन के लिए योग नगरी पहुंचे फिल्म

0
IMG-20220823-WA0011

गढ़ फिल्म थोकदार के प्रमोशन के लिए योग नगरी पहुंचे फिल्म के सितारे

गढ़वाल महासभा के कार्यालय पर फिल्म का पोस्टर किया लांच

26 अगस्त को ऋषिकेश के थियेटर में फिल्म होगी प्रदशित

 

ऋषिकेश-गढ़वाली फीचर फिल्म थोकदार के प्रमोशन के लिए देवभूमि ऋषिकेश पहुंचे फिल्म के कलाकारों ने अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के कार्यालय में फिल्म का पोस्टर लांच किया।

देहरादून एवं कोटद्वार में धूम मचाने के बाद गढ़वाल के मुख्य द्वार ऋषिकेश के रामा पैलेस थियेटर में आगामी 26 अगस्त से रोजाना एक शो में सुबह फिल्म लगने जा रही है।फिल्म के प्रदर्शन से पूर्व योग नगरी ऋषिकेश में फिल्म से जुड़ी सम्पूर्ण यूनिट गढ़ फिल्म थोकदार के प्रमोशन के लिए जुट गई है।मंगलवार को देहरादून रोड़ स्थित अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के कार्यालय में फिल्म से जुड़े तमाम कलाकारों की मोजूदगी में फिल्म का पोस्टर लांच किया गया।इस दौरान महासभा के अध्यक्ष डॉ राजे नेगी एवं समाजसेवी रघुवीर मिंटू चौहान ने तमाम कलाकारों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि थोकदार फिल्म के देहरादून एवं कोटद्वार में जबरदस्त हिट होने से गढ़वाली फीचर फिल्मों के फिर से सुनहरे दौर की शुरुआत हो गई है।उन्हें पूरा विश्वास है कि यहां भी फिल्म जबरदस्त सफलता हासिल करेगी।फिल्म के लेखक निर्देशक देबू रावत ने बताया शानदार गीत संगीत, बेजोड़ कहानी और टिहरी के जौनपुर थत्यूड आदि खूबसूरत स्थलों पर फिल्माई थोकदार बुराई पर अच्छाई की जीत और मां-बाप के औलाद को दिए संस्कारों की सीख देती है।फिल्म में तमाम कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय की छाप छोड़ी है।इस अवसर पर फिल्म के अभिनेता राजेश मालगुडी,फिल्म में विलेन का जबरदस्त किरदार निभाने वाले पन्नू गुसाईं, अभिनेता रणवीर चौहान, अभिनेत्री शिवानी भंडारी, इंदु भट्ट, सुषमा व्यास, प्रदीप नैथानी, फिल्म के गायक लेखराज भंडारी,महासभा के महासचिव उत्तम सिंह असवाल,अंजली वर्मा आदि मोजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल