October 13, 2026

भाजपा के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट बनें प्रदेश अध्यक्ष

 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विधायक महेंद्र भट्ट को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी है। इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने संगठनात्मक नियुक्ति पत्र भी जारी कर दी है।

आपको बता दे कि महेंद्र भट्ट पूर्व में भाजपा संगठन में अनेक बडी जिम्मेदारियों को कुशलता पूर्वक संभाल चुके है।और इस बार के विधानसभा चुनाव में अपने प्रतिद्वंदी  कांग्रेस प्रत्यासी राजेन्द्र भण्डारी से बहुत कम मतों से पराजित हुये थे।

पूर्व विधायक बने महेंद्र भट्ट के बद्रीनाथ सीट पर रिकॉर्ड तोड़ मिलने के बाद से ही प्रदेश संगठन में बड़े पद मिलने के सुगबुगाहट  चल रही थी।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर महेंद्र भट्ट ने कहा कि वह ईमानदारी और निष्ठा से भाजपा संगठन वह सरकार में तालमेल को बरकरार रखेंगे और पर प्रदेश हित में हर संभव कार्य को प्राथमिकता देंगे

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!