August 24, 2026

उत्तरकाशी में USEL के तत्वावधान में पूर्व सैनिकों की बैंठक आयोजित

– उत्तरकाशी के विश्वनाथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने उत्तराखण्ड एक्स सर्विस मेन लीग के तत्वावधान में पूर्व सैनिकों की एक बैठक में अनेक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली और समिति द्वारा जनहित में किए गए कार्यों से रुबरू करवाया।


उत्तरकाशी के विश्वनाथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने उत्तराखण्ड एक्स सर्विस मेन लीग के तत्वावधान में पूर्व सैनिकों की एक बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष सुबेदार मेजर (से नि) वीरेन्द्र सिंह नेगी  की अध्यक्षता में किया गया।इस सभा में मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता यू ई यस एल अध्यक्ष मेज जनरल यम एल असवाल थे।

सभा में सभी पन्द्रह बिलोक से आए बिलोक अध्यक्ष और छह महिलाएं भी उपस्थित थी। समिति के संरक्षक मेजर(से नि) जमनाल की धर्म पत्नी भी उपस्थित थी।सभा का प्रारम्भ बढ़े स्वागत समारोह से किया गया। तत् पश्चात जन असवाल पूर्व सैनिकों के उत्साह और कार्यक्रम से काफी प्रभावित हुए।इस दौरान जन असवाल ने पूर्व सैनिकों को कल्याण कारी योजनाओं से अवगत कराया साथ ही बताया कि सभी पूर्व सैनिक अपने अपने पेंशन आदि सम्बन्धित कागजों को दुरस्त कर ले। इसके अलावा यू ई एस एल संगठन द्वारा दूर दराज में रहने वाले सैनिकों की सहायता हेतु किस प्रकार कार्य कर रहा है अवगत करवाया।
इसके बाद समिति के अध्यक्ष ने समिति द्वारा पूर्व सैनिकों और जनहित में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। मुख्य जानकारी दी कि यदि जिला में किसी पूर्व सैनिक का निधन हो जाता है तो 15से 20 पूर्व सैनिक उनके अंतिम संस्कार में सामिल हो कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।इस प्रथा से उनमें एक सहारा और आपसी प्रेम भाव बना रहता है।
अन्त में जन असवाल ने उनके कार्यों को खूब सराहा और आशा व्यक्त की कि प्रदेश में इसी प्रकार पूर्व सैनिकों में एक दूसरे के लिए काम करने की भावना और सौहार्द बनाए रहना चाहिए।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!