November 17, 2026

आगामी दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा:निशक

0
WhatsApp Image 2022-06-26 at 10.17.15 PM

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये हरिद्वार सांसद डॉ0 रमेश पोखरियाल ’निशक ने आचार्य महामण्डलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानन्द  का उल्लेख करते हुये कहा कि उनके जीवन पर आधारित कृति हमारे जीवन का पाथेय बनेगी। उन्होंने कहा कि बसुधैव कुटुम्बकम की अवधारणा को लेकर चलने वाले को भगवान लम्बी उम्र दे तथा वे हमेशा हमारा मार्गदर्शन करते रहें। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक भारत के बच्चे-बच्चे तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि विश्व योग दिवस के अवसर पर स्वामी अवधेशानन्द गिरिजी महाराज ने शिकागो में भारत का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि आगामी दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। यह मॉडल प्रदेश बनेगा।

समारोह को सांसद डॉ0 महेश शर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  मदन कौशिक, उपन्यास की लेखिका  शोभा त्रिपाठी, प्रभात प्रकाशन के श्री प्रभात कुमार ने भी सम्बोधित किया।
कनखल स्थित हरिहर आश्रम परिसर पहुंचने पर लोक सभा अध्यक्ष  ओम बिड़ला, मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी आदि सभी का पुष्पगुच्छ, रूद्राक्ष की माला, गंगाजलि तथा अंगवस्त्रम् भेंटकर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया।

प बत्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, पूर्व खानपुर विधायक  कुंवर प्रणव चैम्पियन, पूर्व लक्सर विधायक  संजय गुप्ता, कुलपति उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय  देवी प्रसाद त्रिपाठी, जिलाधिकारी  विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत, महामण्डलेश्वर ललितानन्द गिरिजी महाराज, एडीएम पी0एल0 शाह, एसडीएम  पूरन सिंह राणा, सिटी मजिस्ट्रेट  अवधेश कुमार सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ0 जयपाल सिंह चौहान, भाजपा जिला महामंत्री  विकास तिवारी,  राकेश राजपूत,  सुशील चौहान सहित साहित्यकार, बड़ी संख्या में सन्तजन, स्वयंसेवी संस्थायें, ट्रस्टी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल