August 25, 2026

दुख जाने बिना सुख की अनुभूति नहीं हो सकतीःआचार्य ममगाई

चमोली/मण्डलःदेवी भागवत कथा में सारी प्रकृति का वर्णन है। लोगों के अन्दर जन जाग्रित को लाने का एक माध्यम देवी भागवत है। परिवार में मॉ बाप,बेटी,भाई बहिन आदि का क्या कर्तव्य है ये सब देवी भागवत कथा में बताया। राजा हरीश चन्द्र द्वारा पत्नी व बेटा तक दान कर दिया गया था और उसका प्रतिफल उन्हें उनकी यश और कीर्ति के रूप में मिला है। दुख जाने बिना सुख की अनुभूति नहीं हो सकती है।

उक्त वचन ज्योतिष्पीठ व्यास आर्चाय शिव प्रसाद ममगाई ने मंडल गांव स्थित सती सिरोमणी अनसूया माता मंदिर में आयोजित देवी भागवत कथा के दौरान कही।
लक्षहोम यज्ञ में नित्य पंचाग पूजन के बाद प्रधान आर्चाय डॉ.प्रदीप सेमवाल के सानिध्य में महायज्ञ में आहूतियांे दी गई।महायज्ञ के दौरान भगवान यज्ञपुरूष के विवाह का भी आयोजन किया गया।

देवी भागवत कथा के 8 वें दिन पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत व बद्रीनाथ विधायक राजेन्द्र भण्डारी ने कार्यक्रम में सिरकत की। इस दौरान संसाद तीरथ सिंह रावत ने अनसूया आश्रम में शौचालय बनाने हेतु यथा संभव मदद करने की बात कही।उन्होंने कहा कि मानसून आने से पहले एसडीआरफए को सचेत कर दिया गया है। वही एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा को सुचारू रूप से चलाने के लिए गैरसैंण में विधानसभा सत्र नहीं हो पाया है। वही राजेन्द्र भण्डारी ने कहा कि माता अनसूया वरदायनी माता है जो भी भक्त उनके दरवार में जाता है वह खाली हाथ नहीं लौटता है। इस शानदार आयोजन के लिए मंदिर समिति व आयोजक गांव बधाई के पात्र है।
वहीं देवी भागवत कथा से पहले मॉ भगवती के परम भक्त राजदर्शन सिंह नेगी द्वारा संकलित पुस्तक मॉ चण्डिका देवी स्तुति का विमोचन आर्चाय शिव प्रसाद ममगाई व आर्चाय प्रदीप सेमवाल के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक भगत सिंह बिष्ट ने सांसद तीरथ सिंह रावत को माता अनसूया का प्रतीक चिन्ह व चुनरी भेंट की। इस दौरान अनसूया ट्रस्ट समित कि पूर्व अध्यक्ष बी,एस झिंक्वाण,अध्यक्ष विनोद सिंह राणा,सचिव दिगम्बर बिष्ट,भास्कर सेमवाल,संदीप तिवारी,प्रवीण कांत भट्ट,नंदन सिंह राणा,नंदन सिंह बिष्ट,विकास बिष्ट,महाबीर सिंह राणा,प्रधान ग्राम पंचायत मंडल पुष्कर सिंह बिष्ट कोषाध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह राणा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Spread the love
error: Content is protected !!