November 2, 2026

माॅ चण्डिका देवी बन्याथ महायज्ञ के तीसरे दिन संस्कृति विभाग की टीम ने दी रंगारंग प्रस्तुती,आंचल भट्ट के भजनों पर झूमे दर्शक

0
FGFGFG

महड़गांव दशज्यूला में आयोजित माॅ चण्डिका बन्याथ महायज्ञ के दौरान आयोजित सांस्कृतिक संध्या के तीसरे दिन संस्कृति विभाग की टीम ने रंगारंग प्रस्तुती ने दी।लोकगायक हेमंत बुटोला के नेतृत्व में संस्कृति विभाग की टीम ने हिमवंत देश होला त्रिजुगीनारायण व राजू नरू बिजोला आदि गीतो पर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस दौरान नवोदित गायक आंचल भट्ट ने माता के भक्तों को खूब झूमया। इस दौरान महिला मंगलदल द्वारा शानदार नृत्य भजन प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मॉ चण्डिका दिवरा समिति के तमाम पदाधिकारीगण व अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
संस्कृत विभाग की टीम की प्रस्तुती से पहले माॅ चण्डिका देवी बन्याथ महायज्ञ में पंचाग पूजन व हवन हुआ ।इस दौरान भगवान यज्ञ पुरूष की शादी का नाटक भी आयोजित किया गया, जिसमें हजारो भक्त ढोल दमाऊ की थाप पर जमकर थिरके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल