November 15, 2026

पोखरी:विकास पुरूष स्वर्गीय नरेंद्र सिंह भण्डारी की मूर्ति पर छेड़छाड़ से क्षेत्र में आक्रोश

0
IMG-20220228-WA0020

चमोली जनपद के पोखरी व्लाक में एक बार राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। दरअसल पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री व विकास पुरूष के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय नरेन्द्र सिंह भण्डारी की प्रतिमा पर शरारती तत्वों द्वारा स्याही से लीपा पोती की गयी है। स्वर्गीय भण्डारी की प्रतिमा से छेडछाड के बाद जहां क्षेत्र के लोगों में आक्रोश फैल रहा है।वही दूसरी ओर कांग्रेस व बीजेपी में आरोप व प्रत्यारोपण शुरू हो गये है।
आपको बता दे कि, पूर्व में यह मूर्ति आम आदमी की आवा-जाही वाले स्थान में लगाई गयी थी लेकिन मूर्ति अब कम आवागमन वाले स्थान पर स्थापित है। जिससे सरारती तत्वों को मूर्ति के साथ छेड़छाड़ करने में आसानी हो रही है।

पोखरी में महापुरूषों की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ व खण्डित करने का यह पहला मामला नहीं है, बल्कि इससे पहले हिमवंत कवि चन्द्रकुवंर बर्त्वाल की मूर्ति को खण्डित किया जा चुका है।जिसकी जांच करने पर भी सरारती तत्वों पर कोई आंच नहीं आयी है।बहरहाल स्वर्गीय भण्डारी की मूर्ति के साथ छेडछाड पर पोखरी का सियासी पारा बढ़ता जा रहा है ।देखने वाली बात यह होगी कि इस बार सरारती तत्वों पर कानूनी कार्रवाई हो पाती है या नही?

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल