October 24, 2026

पोखरी नगर पंचायत में शहरी बेघरों के लिए रेन बसेरों के लिए निर्माण के लिए 26.26 लाख की धनराशि मंजूर

0

पोखरी नगर पंचायत में शहरी बेघरों के लिए रेन बसेरों के लिए निर्माण के लिए 26.26 लाख की धनराशि मंजूर

…….
नगर पंचायत पोखरी के लिए 1 और बड़ी उपलब्धि शहरी बेघरों हेतु रैन बसेरे निर्माण हेतु 26.26 लाख रूपये की धनराशि हुई स्वीकृत की गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत का प्रयास इस बार भी सफल रहा।इस कार्य की स्वीकृति के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने विधायक महेन्द्र भट्ट, शहरी विकास मंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हार्दिक आभार प्रकट किया है।साथ ही पोखरी नगर पंचायत की जनता को हार्दिक बधाई दी है। गौरतलब है कि नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रयासों से कुछ समय पहले पोखरी कर्णप्रयाग टैक्सी स्टैण्ड के पास एक हाईटेक टायलेट के निमार्ण के लिए 11.24 लाख रूपये की स्वीकृत हुए थे जिसका जल्द निर्माण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल