November 21, 2026

विणासु देवी मंदिर परिसर में भगवान सोमेश्वर मंदिर की स्थापना के बाद भक्तों में भारी खुशी व उत्साह का माहौल।

0
IMG-20230629-WA0007

 

जनपद उत्तरकाशी के मोरी विकासखण्ड के अर्न्तगत सुदूरवर्ती सीमांत गांव सटूडी में विणासु देवी मात्री देवियों के मंदिर परिसर में सोमेश्वर महाराज के नव निर्मित मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा के साथ भव्य उद्घाटन किया गया। गोविन्द वन्य जीव प्रभाग के अर्न्तगत बने इस भव्य मंदिर में भगवान सोमेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में 22 बानी गॉवों के भक्त विणासू मात्री देवियों के मंदिर परिसर पंहुचे। जहां भक्तों ने गगनभेदी नारों के साथ भगवान सोमेश्वर व विणासु देवी मात्री देवीयों के जयकारे लगायें।


मंदिर परिसर में पंहुचने पर भगवान सोमेश्वर ने भक्तों को सुख समृ़िद्ध व धन धान्य का आर्शीवाद दिया। वही सामाजिक कार्यकर्ता व युवा नेता सतपाल सिंह राणा मंदिर समिति सटुड़ी विणासु मेला ने कहा कि,भगवान सोमश्वर महादेव के नव निर्मित मंदिर से क्षेत्र के सभी 22 वानी गांवों के भक्तों में खुशी व उत्साह का माहौल है। इस मंदिर के निमार्ण से क्षेत्र में सुख समृद्धि व शांति बनी रहेगी। उन्होंने इस मंदिर के निमार्ण के लिए सभी क्षेत्रवासियों को बधाई व शुभकामनायें दी।कार्यक्रम के दौरान परम्परागत तांदी नृत्य के साथ लोक गीत व भगवान सोमेश्वर की प्रसिद्ध गाथाओं का गायन स्थानीय नर नारियों के द्वारा किया गया।
भानु प्रकाश नेगी हिमवंत प्रदेश न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल