November 4, 2026

सटूड़ी गॉव का पुल व रास्ता बुरी तरह छतिग्रस्त,प्रसाशन उदासीन,ग्रामीण परेशान

0
photogrid.collagemaker.photocollage.squarefit_2023928184857595

उत्तरकाशीः दूरस्त क्षेत्र मोरी ब्लॉक सटूड़ी गांव का आम रास्ता लकड़ी के पुल में भारी मलवा विगत कई माह से भारी बारिश के कारण छतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार शासन व प्रसाशन ग्रामीणों की कोई सुध नहीं ले रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता सतपाल सिंह ने इस बावत तहसीलदार मोरी को पत्र लिखकर अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि गांव के आम रास्ते व लकड़ी के पुल पर भारी मलवा आने से ग्रामणों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिसके लिए जल्द आवश्यक जॉच कर रास्ते व पुलिया का निमार्ण कार्य शुरू किया जाय ताकि सटूड़ी गांव के ग्रामीणों को आने जाने की समस्या से निजात मिल सके।
गौरतलब है कि,सटूड़ी गांव जनपद उत्तरकाशी के व्लॉक मोरी का दूरस्त गॉव है। जहां सड़क मार्ग से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। बीते समय बरसात में गांव का आम रास्ता व लकड़ी का पुल छतिग्रस्त हो गया था जिससे अब ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की लिखित शिकायत के बाद भी सरकारी तंत्र अभी तक हरकत में नहीं आया है जिससे ग्रामीणों में लगातार रोष बढ़ता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल