October 31, 2026

गढ़ कौथिग मेले की तैयारियांे शुरू, संस्था के पधाधिकारियों व सदस्यों को मिली अहम जिम्मेदारियां

0
WhatsApp Image 2023-10-01 at 5.06.42 PM

 

देहरादूनःगढ़वाल भ्रातृ मंडल संस्था क्लेमेंट टाउन देहरादून की बैठक गढ़ कौथिग मेले के संदर्भ में आयोजित की गई।
आगामी तीन, चार, पांच नवंबर 2023 को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मेले का प्रत्येक वर्ष की भांति, इस वर्ष भी आयोजन किया जाएगा। बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को मेले की जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। संस्था के अध्यक्ष सुन्दर लाल सेमवाल ने बताया कि जिन सदस्य व पदाधिकारियों को जो जिम्मेदारी दी गई है आशा करता हूं कि वह अपनी जिम्मेदारियों को सफलता पूर्वक निभाने के लिए काम करेंगे ।

 

इस अवसर पर संस्था के मुख्य संरक्षक कर्नल एच एम वर्थवाल (वी एस एम),अध्यक्ष सुंदरलाल सेमवाल,उपाध्यक्ष आर पी चमोली,उपाध्यक्ष एवं मेला अधिकारी,सूबेदार मेजर बादर सिंह रावत,उपाध्यक्ष सुषमा सजवाण चौधरी,महासचिव सूबेदार मेजर जयपाल सिंह रावत,सचिव दीपक नेगी,कोषाध्यक्ष विलोचन बर्थवाल,सह कोषाध्यक्ष जितेंद्र खंतवाल,पार्षद भारूवाला ग्रांट राजेश परमार,संगठन सचिव दुर्गा प्रसाद बडोनी,पूर्व महासचिव आर सी एस रावत,योग गुरु ओमप्रकाश पोखरियाल,सह मेला अधिकारी, अशोक सुंद्रियाल,वाचस्पति विडालिया,प्रमुख वार्ड प्रभारी देवी प्रसाद पुरोहित, सतीश चंद्र डबराल, डी एस भंडारी
रमेश चमोली राजेश भंडारी, मनोज भट्ट आदि मौजूद रहे। इस मौके पर संस्था के कई सदस्यों ने अपनी प्रस्ताव और सुझाव दिए कुछ सदस्यों ने मेले के लिए भी सहयोग राशि दी गई जिसका विवरण कोषाध्यक्ष द्वारा अगली मीटिंग में दिया जायेंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल