October 31, 2026

रिक्त शिक्षकों के पदों की भर्ती को लेकर राजकीय इंटर कॉलेज गोदली में अभिभावको का धरना जारी

0
IMG-20220817-WA0024

गोदली इंटर कॉलेज में शिक्षकों के पद रिक्त होने पर अभिभावकों का दूसरे दिन भी धरना जारी रहा

जनपद चमोली के ब्लॉक पोखरी के राजकीय इंटर कॉलेज गोदली में शिक्षकों में पदों की स्वीकृति न होने पर अभिभावकों ने छात्र छात्राओं के साथ बुधवार को भी विद्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन जारी रखा गोदली इंटर कालेज में 250 से अधिक छात्र छात्राएं है जिसमें भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान सहित विभिन्न विषयों के प्रवक्ताओं के 8 और एलटी में 4 पद रिक्त चल रहे हैं
अभिभावक संघ के अध्यक्ष किसान सिंह ने कहा प्रवक्ता पदों पर 4 अतिथि शिक्षकों और एल टी 3 कार्यरत है एल टी में गणित का पद खाली चल रहा है जिसके कारण 2 सालों से गणित, भौतिक विज्ञान,रसायन विषयों में शिक्षकों का न होना दुर्भाग्य है चार सूत्रीय मांग है जिसमें प्रधानाचार्य शिक्षकों की नियुक्ति,एनसीसी खोलने, क्षेत्र में यातायात सुचारू करने, विद्यालय परिसर में भूस्खलन के समाधान के बाद ही धरना समाप्त होगा
वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य राधा रानी ने कहा शिक्षिकों की जल्द नियुक्ति नही हुई तो भूख-हड़ताल होगी तो उसकी पूरी जिम्मेदारी शिक्षा विभाग की होगी होगी

वहीं खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ भास्कर चंद्र वेवनी के द्वारा विद्यालय का निरीक्षण कर अभिभावकों से चर्चा की और कहा जब तक शिक्षक नहीं आते तब तक प्रोजेक्टर के जरिए दूसरे विद्यालयों से आनलाइन से पठन-पाठन का कार्य जारी रहेगा लेकिन अभिभावकों कहना है जब तक शिक्षिकों की नियुक्ति नही हुई धरना जारी रहेगा
इस अवसर पर अभियाक संघ के अध्यक्ष किसान सिंह, राजभर सिंह राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य मसोली राधा रानी रावत महेन्द्र सिंह, चन्द्र सिंह,श्रीगढ जगदीश लाल,मानसिंह, रघुवीर सिंह,रजनी देवी,विनिता देवी, देवेश्वरी देवी, सरस्वती देवी,मीना देवी, महादीप, रमेश सिंह, सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल