November 4, 2026

पोखरी: शराब की दूकान पर ओवर रेटिंग जारी,उप जिलाधिकारी ने दिया सख्त कार्यवाही का आश्वासन

0
20220617_120728

चमोली/पोखरीः यूं तो प्रदेशभर मंे शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग घड्ल्ले से चल रही है। लेकिन जनपद चमोली के पोखरी ब्लाक में अंग्रेजी शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग कुछ ज्यादा ही होने लगी है। ग्राहकों की शिकायत है कि शराब की छोटी से लेकर बड़ी बोतल पर कम से कम 50 से 70 रूपये तक अधिक बसूला जा रहा है। विराध करने पर शराब न देने की धमकी दी जा रही है।

वही उपजिलाधिकारी पोखरी का कहना है कि शराब की ओवर रेटिंग पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।गौरतलब है कि पोखरी में अंग्रेजी शराब की एक ही दुकान है,बीते कई सालों से ओवर रेटिंग के अलावा मनमाने ब्रांड यहां बेचे जाते है। ग्राहकों के विरोध करने पर उन्हें शराब नहीं दी जाती है। लेकिन शासन प्रसाशन रवैया इस मामले में उदासीन बना हुआ है। जिसका खामयाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल