November 2, 2026

मॉ चण्डिका दिवरा यात्रा के शेष कार्यक्रम तय,6 मई को बाबा केदार से होगा मॉ चण्डिका का मिलन

0
20220401_091859

भानु प्रकाश नेगी,
रूद्रप्रयाग:मॉ चण्डिका दिवरा यात्रा के सात माह पूर्ण होने पर अब बाकी यात्रा भ्रमण का कार्यक्रम तय हो गया है।अध्यक्ष धीर सिंह बिष्ट व महासचिव देवेन्द्र  जग्गी न  बताया कि,अब मॉ चण्डिका भवानी की दिवरा यात्रा का र्सिफ दो माह से कम का समय रह गया है। 14 अप्रैल को छिनका गांव के पास सेम में समुद्र मंथन कार्यक्रम के बाद छिनका गांव,सारी सिदरूवाणी,डॉडा विलक्वाणा,चमसील,भैसोड,रानौ,बमोथ,सूगी,करछूना,कुमेडा,खाल,सरमोला आदि गांवों के भ्रमण के बाद,मोहनखाल,केड़ा,चन्द्रनगर,रवा,डूंगरी,बडव गांव किणछाणी,क्वंथा,भणज,मचकंडी, अखोडी,मोली,कण्डारा, होते हुऐ  क्षेत्र के तमाम गांवों का भ्रमण कर 4 मई को मॉ चण्डिका की दिवरा यात्रा गौरीकुण्ड,फाटा आदि गांवो का भ्रमण कर बाबा केदार के लिए प्रस्थान करेगी

6 मई को बाबा केदार से मिलन के बाद मॉ चण्डिका उखीमठ मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी। अगले दिन फिर चोपता तुंगनाथ मिलन के बाद मंडल या गोपेश्वर में दो दिन भ्रमण के बाद 8 मई को जोशीमठ में विश्राम उसके बाद बद्रीनाथ धाम के प्रस्थान करेगी। फिर नंदप्रयाग चण्डिका दर्शन के बाद  फिर से घरया दिवरा का आयोजन होगा और 1 जून से 9 जून तक महड़ गांव दशज्यूला में महायज्ञ और चण्डी पाठ (बन्यात) के आयोजन के बाद माॅ चण्डिका की दिवरा यात्रा का समापन्न होगा।उन्होंने दिवरा यात्रा में सामिल सभी 24 गांवों के भक्तों से इस महान अनुष्ठान को सम्पन्न करने में अपने विशेष सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल