November 2, 2026

श्री ब्रह्मनाथ देव मेला और श्रीमद भागवत कथा का भब्य कलश यात्रा के साथ शुभारम्भ

0
IMG-20220610-WA0001

उत्तरकाशी:

जोगथ मल्ला में श्री ब्रह्मनाथ देव मेला और श्रीमद भागवत कथा की शुरुवात भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई। कलश यात्रा जोगथ भवानीपुर से ब्रह्मनाथ मंदिर स्थल तक हुई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ क्षेत्रवासी भी शामिल हुए। प्रथम दिन कलश यात्रा के साथ राजराजेश्वरी जगड़ गांव

की देवडोली, सेम नागराज का ढोल कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देने पहुंचे। ग्राम प्रधान संतोष जगूड़ी के साथ दौलत जगूड़ी ने बताया की 13 से 15 जून तक मेले का आयोजन हो रहा है। 9 जून से 15 जून तक श्रीमद् भागवत होगी और विभिन्न क्षेत्रों से देव डोलियां आशीर्वाद देने आएंगी।

कथा वाचक श्री आचार्य भरत किशोर
11 जून को कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए जगद्गुरु शंकराचार्य जी आयेंगे।

। इस दौरान यमुनोत्री क्षेत्र के विधायक संजय डोभाल भी पहुंचे।यह कार्यक्रम गांव में पहली बार हो रहा है। जिसको लेकर ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों में बड़ा उत्साह है। यह प्रतिवर्ष इसी समय होगा।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल