November 5, 2026

केंद्रीय विद्यालय IIP देहरादून में तीन दिवसीय 52 वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

0
WhatsApp Image 2023-06-22 at 9.07.21 PM

केंद्रीय विद्यालय आईआईपी देहरादून में तीन दिवसीय 52 वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुई।  22 जून से 24 जून तक संभागीय स्तर पर विद्यालय में योग एवं शतरंज प्रतियोगिता( बालिका वर्ग) में संपन्न होगी | यह प्रतियोगिता तीन स्तरों पर संपन्न होगी | इसके अंतर्गत देहरादून संभाग के विभिन्न आयु-वर्ग जिसमें 14,17 एवं 19 वर्ष की बालिकाएं शामिल हैं|उपरोक्त प्रतियोगिता में कुल 27 विद्यालयों से 183 छात्राएं प्रतिभाग कर रही हैं | उद्घाटन समारोह में योग एवं शतरंज प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के सदस्यों के रूप में विभिन्न महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों से सहायक आचार्य एवं खेलकूद के विशेषज्ञ आमंत्रित हैं जो प्रतियोगिता में शामिल हो रहे छात्रों के खेलकूद पर निर्णय देंगे| प्राचार्य श्रीमती मिक्की खुल्बे ने स्पोर्ट्स मीट को ओपन करते हुए खेलकूद एवं योग का महत्व बताया| उन्होंने खेलकूद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि खेल सिर्फ मनोरंजन का साधन ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संदर्भ में कैरियर का महत्वपूर्ण साधन भी है| इस अवसर पर खेलकूद अध्यापिका  मोनिका नेगी ने छात्राओं को प्रतियोगिता के नियम बताएं एवं राजेश कुमार पीजीटी हिंदी ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल