October 19, 2026

संकट में की गई मदद बल प्रदान करती है, दुखों पर मरहम लगाती है: त्रिवेन्द्र।

IMG-20240804-WA0036

Help given in times of crisis provides strength and heals sorrows: Trivendra.

देहरादून। बीते दिनों अतिवृष्टि से टिहरी के बूढ़ाकेदार में भारी नुकसान हुआ है, पूरा गाँव भूस्खलन की चपेट में आया है, जिसके चले लोग राहत शिविर में रह रहे हैं। हरिद्वार सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज अपने डिफेंस कॉलोनी आवास से ग्रामीण किसान विकास सोसाइटी, देहरादून की मदद से आपदा प्रभावितों को राहत सामग्री भेजी। उन्होने कहा की आपदा प्रभावितों को प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव मदद की जा रही है और इसके साथ ही सामाजिक संगठन भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि संकट में की गई मदद प्रभावितों को बल प्रदान करती है और उनके दुखों पर मरहम लगाने का काम करती है। उन्होंने ग्रामीण किसान विकास सोसाइटी के इस प्रयास के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!