November 2, 2026

हंस फाउंडेसन की MMU का विधायक किशोर उपाध्याय ने किया निरीक्षण,स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का दिया सुझाव

0
WhatsApp Image 2023-03-12 at 11.40.10 AM

 

टिहरी(प्रतापनगर)ःउत्तराखंड के दूर दराज व दुर्गम क्षेत्रों में लगातार बेहतर स्वास्थ्य सेवा के लिए जुटी हंस फाउंडेसन मानव सेवा की मिसाल बनती जा रहा है। उत्तराखंड में हंस फाउंडेसन के द्वारा अभी तक 48 मोबाईल मेडिकल यूनिटों के जरिये समाज के अन्तिम छोर पर बैठै व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाऐ पंहुचाई जा रही है। वही जनपद टिहरी के प्रतापनगर में चल रही चार मोबाईल मेडिकल यूनिट की गाड़ी नम्बर चार में विधायक किशोर उपाध्याय ने निरीक्षण कर हंस फाउंडेसन के द्वारा प्रतापनगर क्षेत्र में चलाई जा तमाम स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने हंस फाउंडसेन की मेडिकल यूनिट को सूझाव दिया कि वह आम जनता में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाये।
आपको बता दें कि हंस फांउडेसन के द्वारा चलाई जा रही मोबाईल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) में टाईफाईड समेत सामान्य खून की जांच बीपी,डायबीटिज की जांच समेत ह्दय रोग के साथ सामान्य रोगांे की जांच की जाती है साथ ही संबंधित बीमारियों की दवाऐं भी निःशुल्क वितरित की जाती है।
इस दौरान मेडिकल ऑफिसर डॉ. राहुल मीना, एस.पी.ओं अमृता चमोला,फार्मसिस्ट बसंत उनियाल,लैब टैक्नीशियन अमित जोशी,वाहन चालक कुवंर सिंह मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल