August 6, 2026

नंदा कुंड में 30 गांव के सहयोग से नौ दिवसीय देवी भागवत एवं शिव महापुराण का भब्य शुभारंभ

 

चमोली जिले के विकासखंड पोखरी के नंदाकुंड में 30 गांवों के सहयोग से नौ दिवसीय देवी भागवत एवं शिव महापुराण का बुधवार से वैदिक मंत्रो के साथ शुभारंभ हो गया है। प्रथम दिवस पर देवी देवताओं के पूजन के साथ कथावाचक आचार्य जगदंबा प्रसाद किमोठी और विष्णु प्रसाद किमोठी ने कहा शिव महापुराण, मां भगवती की कथाओं का श्रवण से तीर्थ संत दार्शनिक सिद्ध स्थान के दर्शन जैसा कल प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि शिव पुराण और देवी भागवत की पावन कथा जीव के पूर्व जन्मों के समस्त पापों को दूर करके मां भगवती और शिव कृपा का मार्ग प्रशस्त करती है। भगवती एवं शिव कथा से हमारा शरीर, वाणी व मन द्वारा किए गए पाप धुल जाते हैं।

नंदाकुंड समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह बर्त्वाल ने कहा 30 गांवों के सहयोग से नंदा कुंड में नौ दिवसीय देवी भागवत और शिव महापुराण शुरू हो गया है सभी लोग तन मन धन से सहयोग करें और इस महापुराण और महायज्ञ को सफल बनाएं मां भगवती और भगवान शिव सबके मनोरथ पूर्ण करेंगे
इस अवसर पर नंदा कुंड समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह बर्त्वाल, धीरेंद्र राणा, मधुसूदन किमोठी,कमल किशोर किमोठी,सजन सिंह, प्रेम सिंह, देवेंद्र लाल, प्रदीप सिंह, मीना देवी, सत्येंद्र सिंह नेगी, प्रेम सिंह, संजय रमोला, भरत सिंह सहित गांवों के ग्रामीण मौजूद थे।

 

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!